नई दिल्ली, अगस्त 03। ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए एक काम की खबर आई है। ई-श्रम कार्ड के तहत सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को भरण-पोषण करने के लिए भत्ता देती है। सरकार की इस सहायता योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी पर व्यापार करने वाले, रिक्शा और ठेला चलाने वाले, धोबी, दर्जी, मोची, फल-सब्जी बेचने वाले आदि उठा सकते हैं। ई- श्रम कार्ड धारकों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 रुपये उपलब्ध कराया जाता है। सरकार सभी ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में 1000 रुपये भेज चुकी है।
पैसे मिलना हो गया है शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने ई-श्रम कार्ड के लाभान्वित श्रमिकों का आंकड़ा जारी किया है। सरकार के आकड़ो के अनुसार पहली किस्त पाने वाले श्रमिकों की संख्या 2 करोड़ से अधिक है। सरकार ने दो करोड़ लोगों के खाते में 1000 रुपये भेज चुकी है। श्रमिकों को अब अगली किस्त की 500 रुपये भी मिलने वाले हैं। यह पैसा सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत कामगरों के बैंक खाते में भेजेगी। अगर आपके खाते में पैसा अभी तक नहीं आया है तो आसानी से पेमेंट स्टेटस को चेक किया जा सकता है।
मिलती है यह सुविधा
इस योजना में श्रमिकों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। वहीं सरकार ई-श्रम केके माध्यम से लाभार्थियों को पेंशन देने की तैयारी भी कर रही है। सरकार गरीब परिवार के गर्भवती महिलाओं को भरण पोषण हेतु सहायता राशि देती हैं। सरकार गरीब कल्याण की हर संभव योजना चला रही हैं। तमाम योजनाओं के साथ-साथ गरीब परिवारों का घर बनवाने के लिए धनराशि भी मुहैया कराती है। बच्चों की शिक्षा में भी सरकार आर्थिक सहायता देने की योजना बना रही है।
पेमेंट का स्टेट्स चेक करने का तरीका
आपके खाते लिंक मोबाइल नंबर पर आये मैसेज को अच्छे से चेक करें। यदि किसी कारण से मोबाइल नंबर बैंक से लिंक न हो तो डाकघर अथवा बैंक से जानकारी प्राप्त करें। पासबुक की एंट्री करवा कर भी पेमेंट का स्टेटस देख सकतें हैं। इन सबके अलावा मोबाइल में उपलब्ध गूगल पे, पेटीएम जैसे ऐप के माध्यम से भी खाता चेक किया जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications