
E-Sanjeevani Yojna : देश के अंतिम नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। सरकार ने डिजिटल युग में सभी को अच्छे डॉक्टरों से कंसल्ट करने की सुविधा मिले इसके लिए सरकार ने मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। इस सरकरी योजना का नाम ई-संजीवनी है। शुरू करने के 5 सप्ताह के भीतर ही 1 करोड़ से अधिक लोगों ने ई-संजीवनी सेवा की मदद ली है। सरकार के मुताबिक अबतक इस सेवा के तहत 8 करोड़ टेली-परामर्श दिया जा चुका है। सरकार ने ई-संजीवनी एप्लिकेशन की मदद से अब तक 45,000 से अधिक आभा आईडी बनाई है।
ई-संजीवनी योजना
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने डिजिटल माध्यम से स्वास्थ सेवा मुहैया कराने के लिए ई-संजीवनी मुफ्त राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा की शुरूआत किया है। यह सेवा मरीजों को डॉक्टर के पास ने जाते हुए डिजिटल परामर्श लेने का विकल्प देता है। ईस स्कीम ने 3 वर्ष से भी कम समय में दुनियां के सबसे बड़ी टेलिमेडिसिन सेवा देने वाला प्लेटफार्म होने का रिकार्ड हासिल किया है।
सभी लोगो के लिए उपलब्ध है योजना
टेलीपरामर्श से लोगों को होता है लाभ, इस योजना की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को क्वालिटी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराया जाता है। इस योजना की मदद से आभी तक 7,11,58,968 टेली-परामर्श दिए जा चुके हैं।
वर्टिकल ई-संजीवनी योजना की है सुविधा
इस योजना की दूसरी सबसे अच्छी बात वर्टिकल ई-संजीवनी ओपीडी कि सुविधा है। यह सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से उपलब्ध है। वर्टिकल ओपीडी प्राथमिक चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एक जरूरी सुविधा है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की मदद से परामर्श लेते हैं। ई-संजीवनी ओपीडी की मदद से अब तक 2,22,026 चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
एक दिन में 4.34 लाख लोगों को मिला है परामर्श
ई-संजीवनी ओपीडी प्लेटफॉर्म लोगों के लिए कितनी उपयोगी है, इसका अंदाजा इसी बात से लागाया जा सकता है कि इस योजना ने एक दिन में 4.34 लाख से अधिक मरीजों की सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है। ई-संजीवनी आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन (एबीडीएम) का एक जरूरी हिस्सा है।
कैसे ले सकते हैं लाभ
- आवेदन के लिए https://esanjeevaniopd.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद आपको टॉप में रजिस्ट्रेशन का आप्शन दिखेगा।
- अब आपसे मोबाइल नंबर और राज्य पुझा जाएगा।
- ओटीपी के माध्य से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें।
- अब नोटिफिकेशन के लिए लागइन करना होगा।
- लॉगइन के बाद डॉक्टर से कंसल्ड करने के लिए इंतजार करना होगा।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications