EPF Account: जो भी व्यक्ति नौकरी करता है उस व्यक्ति का प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाता बनवाया जाता है। इस पीएफ खाते में नौकरी करने वाले व्यक्ति के वेतन का एक भाग जमा होता है। जिस पर उस व्यक्ति को ब्याज भी मिलता है।
अब इस खाते को मैनेज करने वाली संस्था जिसका नाम ईपीएफओ हैं। इसने सभी अकाउंट होल्डर के लिए नॉमिनी बनाना अनिवार्य कर दिया है। अब सभी अकाउंट होल्डर को अगर पीएफ में जमा राशि को लाना हैं, तो फिर इसके लिए ई-नॉमिनेशन करना बेहद जरूरी है।

अगर आप ई-नॉमिनेशन करवाते है, तो फिर अगर ई-नॉमिनेशन के बाद खाताधारक गुजर जाता है, तो फिर नॉमिनी को खाते में जमा राशि या फिर पेंशन दी जाती है। पीएफ अकाउंट होल्डर्स ऑनलाइन के जरिए भी बेहद ही आसानी से ई-नॉमिनेशन की प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।
अगर आप पीएफ खाता धारक है और आपको शादी हो चुकी है तो फिर ईपीएफ और पेंशन योजनाओं के लिए दो प्रकार के नॉमिनी होते हैं। आम तौर पर ईपीएफ खाते के नॉमिनी होते है उन नॉमिनी को ईडीएलआई का फायदा भी मिलता है। हालांकि, यह सेवा के दौरान गुजर जाने की स्थिति पर दिया जाता है।
ई-नॉमिनेशन करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको यह पर लॉगिन करना होगा। यह पर लॉगिन करने के लिए आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको व्यू टैब पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको इसमें आपको अपनी प्रोफाइल फोटो को जेपीजी या फिर जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना है। याद रहे फोटो 100 केबी से कम होनी चाहिए।
इसके बाद आपको प्रोफाइल पिक पर क्लिक करना है और फिर आपको अपना प्रजेंट एड्रेस सहित सभी जरूरी जानकारी को अपडेट करना है। इसके बाद आपको मैनेज वाले टैब पर क्लिक करना है और ई-नॉमिनेशन के विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद आपको अपना यूएएन नंबर, नाम, जन्म तारीख, जेंडर, वैवाहिक स्थिति, पिता या फिर पति का नाम, परमानेंट या फिर प्रजेंट एड्रेस और ईपीएफ में शामिल होने की तारीख जैसी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
आपको इसके बाद अपनी परिवार की जानकारी के बारे में अपडेट करना होगा। अगर आप एक से ज्यादा व्यक्ति को नॉमिनी बनाते है, तो फिर उस स्थिति में आप उसके हिस्से को बांट सकते हैं।
इसके बाद आपको परिवार की जानकारी को अपडेट करना होगा। फिर आपको उनके आधार के हिसाब से उनका नाम दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आपको उनका जन्म तारीख, संबंध, बैंक अकाउंट की जानकारी और पता को दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको नॉमिनेशन की डिटेल पर जाना होगा। वह जाकर आपको कुल हिस्सेदारी को तय करना होगा। जब आप यह जानकारी भर देते हैं इसके बाद आपको ईपीएफ नॉमिनेशन सेव के विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद आपको ई-साइन बटन पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट को करने के लिए आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है और ओटीपी के दर्ज करते ही आपका ई-नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications