E Factor Experiences IPO की शेयर मार्केट में काफी शानदार एंट्री हुई है। एनएसई में कंपनी का शेयर 53.33 फीसदी के प्रीमियम के साथ 115 रु पर लिस्ट हुआ है। इसका आईपीओ निवेशकों के लिए 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ओपन था।
जिन निवेशकों ने दांव लगाएं थे उन निवेशकों को 6 अक्टूबर को शेयर अलॉट किए गए थे। वही, अगर हम कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड की बात करें तो फिर ई फैक्टर एक्सपीरियंस आईपीओ का प्राइस बैंड 71 रु से 75 रु था।

ई फैक्टर एक्सपीरियंस आईपीओ का साइज 25 करोड़ 92 लाख रु का था। कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से 34 लाख 56 हजार फ्रेश शेयर निवेशकों को जारी किए हैं।
इसके आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का था। जिस वजह से एक निवेशक को मिनिमम 1 लाख 20 हजार रु का निवेश करना पड़ा। बता दें, किसी भी रिटेल निवेशक के पास अधिकतम 2 लॉट पर ही दांव लगाने का मौका था।
आखिरी दिन ई फैक्टर एक्सपीरियंस का आईपीओ 73 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। ई फैक्टर एक्सपीरियंस का आईपीओ 4 दिन के लिए खुला था। इस दौरान इस आईपीओ को 80 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। एंकर निवेशकों के जरिए ई फैक्टर एक्सपीरियंस ने 7 करोड़ 38 लाख रु जुटाएं थे।
जानिए क्या करती है कंपनी
यह कंपनी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी लाइटिंग, साउंड सहित अन्य सभी काम इवेंट सम्बंधित करती है। इसको सरकारी प्रोजेक्ट मिलते रहते हैं। ई फैक्टर एक्सपीरियंस मौजूदा वक्त में उडीसा, जयपुर,दिल्ली और नोएडा में यह कार्य कर रही है। कंपनी के पास 32 कर्मचारी हैं।
अगर हम कंपनी के काम काज की बात करें तो ई फैक्टर एक्सपीरियंस ने ओडिशा में इको रिट्रीट और डॉटफेस्ट के साथ-साथ काशी बैलून एंट रेस में दीपोत्सव पर लेजर शो एंड फायरवर्क्स जैसे इवेंट मैनेज किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications