E-challan : आप जब भी गाड़ी चलाते हैं, तो उस समय आपको ट्रैफिक रूल्स का पालन करना पड़ता हैं। यदि आप ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो फिर आपका चालान कट जाता हैं। इसके लिए ट्रैफिक कैमरा लगे होते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी तैनात होती हैं। आज कल ई चालान भी कटने लगे हैं। ये जो ई चालान हैं जो ऑनलाइन माध्यम से काटे जाते हैं। बहुत बार ऐसा होता हैं कि वाहन चालक को पता भी नहीं होता हैं। कि उसका चालान कट गया हैं।

ई-चालान को वक्त पर जमा नहीं करने पर जुर्माना कोर्ट चला जाता हैं
यदि आप भी गाड़ी चलाते हैं, तो आपको भी वक्त-वक्त पर यह चेक करते रहना चाहिए। कि आपका भी तो नहीं कोई ई-चालान कट गया हैं या फिर कट भी गया हैं, तो पेंडिंग तो नहीं है। यदि आप इस ई-चालान को वक्त पर जमा नहीं करते हैं, तो फिर आपका जुर्माना जो होता है वो कोर्ट चला जाता हैं। उसके बाद आपको जो जुर्माना होता हैं कोर्ट में जाकर जमा करना होता हैं। इससे बेहतर यही हैं कि आप ऑनलाइन चालान जमा कर दें, तो फिर चलिए। आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना जो वाहन हैं। उसका ई-चालान को चेक कर सकते हैं।

अपना ई-चालान इस तरह चेक करें
अगर आप अपने वाहन का ई-चालान चेक करना चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट परिवहन डाट जीओवी पर जाना होगा। इसके बाद आपको चेक ऑनलाइन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना हैं। उसके बाद आपको चेक चालान स्टेटस पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपको यह जो विकल्प हैं। उस पर जाकर अपनी गाड़ी के नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर या एसएमएस से प्राप्त ई-चालान नंबर हैं। उसके विकल्प मिलते हैं।

आगे की प्रोसेस
यदि आपको चालान का कोई भी मैसेज नहीं मिला हैं, तो फिर आप ड्राइविंग लाइसेंस का विकल्प चुन सकते हैं या फिर आप व्हीकल नंबर का विकल्प का भी चयन कर सकते हैं। आप सभी जो आवश्यक जानकारी हैं। उसको दर्ज करें उसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना हैं। यदि आपका जो वाहन हैं। उसका कोई चालान पेंडिंग है, तो फिर उसकी जानकारी सामने आ जाएंगी। यहां पर आपको जो चालान हैं उसका ऑनलाइन पेमेंट करने का विकल्प भी मिल जाएगा।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications