E-Aadhaar: आधार कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जल्द ही एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे फिलहाल ई-आधार के नाम से जाना जा रहा है।

ई-आधार ऐप से मिलेगी घर बैठे आधार अपडेट की सुविधा
इस ऐप के माध्यम से यूजर्स अपने आधार कार्ड की कई जानकारियां जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर घर बैठे अपडेट कर सकेंगे। इससे लोगों को आधार अपडेट के लिए केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और घर बैठे ही सारी जानकारी मिल जाएगी।
भुवनेश कुमार ने कहा कि इससे आधार अपडेट का प्रोसेस और आसान होने वाला है। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, लगभग 1 लाख आधार अपडेट मशीनों में से 2,000 मशीनों को इस नए सिस्टम से जोड़ा गया है।
ई-आधार ऐप के अहम फीचर्स
ई-आधार ऐप में कई फीचर्स होंगे। इसमें घर बैठे आधार अपडेट की सुविधा मिलेगी जिससे आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। इसके अलावा ऐप से क्यूआर कोड आधारित आधार शेयरिंग कर सकेंगे। मोबाइल-टू-मोबाइल और ऐप-टू-ऐप आधार वेरिफिकेशन होगा। आधार डिटेल्स को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।
ई-गवर्नेंस पोर्टल और नया क्यूआर कोड सिस्टम
UIDAI की ओर से फिलहाल इस ऐप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। कुछ महीने पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने भी आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य आधार से जुड़े प्रोसेस को आसान, तेज और ट्रांसपेरेंट बनाना है। इससे आधार वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को जल्दी अप्रूव किया जा सकेगा।
अब UIDAI एक और बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है, वह है क्यूआर कोड-आधारित वेरिफिकेशन। इससे आधार को मोबाइल या ऐप के जरिए दूसरों के साथ सुरक्षित रूप से शेयर किया जा सकेगा। इसका यूज होटल चेक-इन, ट्रेन टिकट वेरिफिकेशन, सरकारी सर्विस में पहचान के लिए किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications