
Dwarikesh Sugar Share : बीते कई हफ्ते शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। पर लंबे समय में शेयर बाजार अच्छा रहा है। बीते 2 से 5 सालों की अवधि में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान कई शेयर भी निवेशकों को काफी भारी रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को 2 सालों में ही काफी अच्छा रिटर्न दिया है। ये शेयर अब अपने निवेशकों को डिविडेंड के जरिए भी कमाई कराने जा रहा है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
द्वारिकेश शुगर देगा डिविडेंड
हम आपको बताने जा रहे हैं द्वारिकेश शुगर के शेयर के बारे में। द्वारिकेश शुगर का शेयर सिर्फ 2 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 26 मार्च 2021 को यह शेयर एनएसई पर 32.20 रु पर था, जबकि आज यह 84.15 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 161.34 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 2.61 लाख रु हो गए होंगे। अब इसका शेयर डिविडेंड देने जा रहा है।
5 साल में पैसा तीन गुना से अधिक
द्वारिकेश शुगर का शेयर 5 सालों में भी काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। 23 मार्च 2018 को यह शेयर एनएसई पर 25.30 रु पर था, जबकि आज यह 84.15 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 232.61 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 3.32 लाख रु हो गए होंगे। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 15.94 अरब रु है।
1 साल में कराया नुकसान
बीते एक साल में द्वारिकेश शुगर का शेयर नुकसान कराने वाला शेयर रहा है। एक साल में यह 35.24 फीसदी फिसला है। जबकि 2023 में अब तक यह 20.20 फीसदी गिरा है। इसके 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 19.36 फीसदी रहा है। 1 महीने में यह 4.37 फीसदी कमजोर हुआ है। 19 सालों में (31 दिसंबर 2004 से अब तक), जब से यह मार्केट में आया है, ये शेयर अब तक 532.71 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
अब मिलेगा इतना डिविडेंड
द्वारिकेश शुगर ने 1 रु की फेस वैल्यू के लिहाज से 200 फीसदी यानी 2 रु प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 31 मार्च 2023 को बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। द्वारिकेश शुगर की डिविडेंड यील्ड रही है 2.40 फीसदी। यानी 100 रु के निवेश पर 2.40 रु का सालाना लाभ।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications