Bank Closed Or Open Today? Stock Market Holiday On 2 October 2025: देशभर में आज यानी गुरुवार, 2 अक्टूबर को दशहरा (विजयदशमी) का महापर्व मनाया जा रहा है। दशहरा के साथ-साथ आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। इस विशेष अवसर पर देश में सार्वजनिक अवकाश है और सभी सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

ऐसे में लोग जानना चाहते है कि क्या दशहरा व गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को बैंक व शेयर बाजार भी बंद रहेंगे या बाकी दिनों की तरह कामकाज होगा? तो चलिए जानते हैं...
शेयर बाजार बंद रहेगा या खुलेगा?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, गांधी जयंती को लेकर 2 अक्टूबर (गुरुवार) को एक्सचेंज में कोई कामकाज नहीं होगा। यानी इन दोनों एक्सचेंजों पर सभी ट्रेडिंग एक्टिविटी सस्पेंड रहेंगी।
स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां
2 अक्टूबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड जैसे राज्यों में स्कूल दशहरा और गांधी जयंती दोनों छुट्टियों पर स्कूल-कॉलेज समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे। कॉलेजों में भी इसी दिन छुट्टियां होंगी, हालांकि कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सरकारी और निजी कार्यालय
सरकारी कार्यालय 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे। निजी कंपनियों में छुट्टी का नियम अलग होता है, इसलिए कर्मचारियों को अपने नियोक्ता से ऑफिस की स्थिति की पुष्टि करनी चाहिए। कई कंपनियां त्योहार के मौके पर आधे दिन या पूरा दिन बंद भी रखती हैं।
क्या 2 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे?
गांधी जयंती और दशहरा दोनों ही दिन राष्ट्रीय सार्वजनिक छुट्टियों में शामिल हैं। सभी सरकारी और निजी बैंक 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में आप ब्रांच गए बिना पैसे ट्रांसफर करने समेत कई तरह के कामकाज घर बैठे कर सकते हैं।
इस महीने 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
इस सप्ताह निवेशकों के लिए 4 दिन स्टॉक मार्केट कारोबार के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, महीने में कुल 11 दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेगा। इनमें शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। ऑफिशियल ट्रेडिंग हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अक्टूबर 2025 में 3 पर्वों पर बंद रहेंगे। हालांकि, दिवाली 2025 के दिन 1 घंटे का स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा।
इस महीने शेयर बाज़ार में कितने दिन बंद रहेगा कामकाज
NSE के ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, 2 अक्टूबर के अवसर के बाद 21 अक्टूबर को दिवाली 2025 के अवसर पर कोई भी इक्विटी और डेरिवेटिव कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा, 22 अक्टूबर को बलिप्रदा के अवसर पर भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग सस्पेंड रहेगी। इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और करेंसी डेरिवेटिव भी इन दिन तीनों पर बंद रहेगा।
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन कब है?
बीएसई और एनएसई ने 22 सितंबर को एक सर्कुलर जारी कर बताया कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि 2:45 बजे बंद हो जाएगा। यानी दिवाली के दिन एक घंटे के लिए बाजार खुलेगा।
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में बैंकों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, राज्य-स्तरीय अवकाश और शनिवार-रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।
- 1 अक्टूबर - विजयदशमी, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा (कई राज्यों में अवकाश)
- 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती (संपूर्ण भारत में अवकाश)
- 3-4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा और दशैन (पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में)
- 6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा (पश्चिम बंगाल, ओडिशा)
- 7 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (दिल्ली, पंजाब, ओडिशा) 10 अक्टूबर - करवा चौथ (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अवकाश)
- 11 और 25 अक्टूबर - दूसरा और चौथा शनिवार (नियमित छुट्टियां)
- 12, 19 और 26 अक्टूबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 20 से 22 अक्टूबर - दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और बली प्रतिपदा (कई राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां)
- 23 अक्टूबर - भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती (उत्तर भारत और बिहार में)
- 27-28 अक्टूबर - छठ पूजा (बिहार, यूपी, झारखंड में सबसे बड़ा अवकाश)
- 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में अवकाश)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications