कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों से लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने बड़ा ऐलान किया।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों से लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने बड़ा ऐलान किया। वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री सेवाएं निलंबित रहने की अवधि को भी तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी घोषणा कर बताया कि वह अभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को दोबारा शुरू नहीं करेगी। रेलवे ने अगले नोटिस तक ट्रेन टिकटों के लिए सभी एडवांस रिजर्वेशन को भी रद्द कर दिया है। यानि कि अब आप आने वाले महीनों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एजेंटों से टिकटों को बुक नहीं करा सकते हैं।

रद्द हुई ट्रेनों के लिए मिलेगा पूरा रिफंड
वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन में भारतीय रेलवे ने कहा है कि सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 3 मई को आधी रात तक रद्द रहेगा जिसमें मेल/ एक्सप्रेस ट्रेन, प्रीमियम ट्रेन, कोलकाता मेट्रो, सबअर्बन ट्रेन और कोंकण रेलवे की रेलगाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ट्रेन टिकटों को बुक करने के लिए सभी काउंटर जिसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों शामिल हैं, वे रेलवे स्टेशन के बाहर और अंदर दोनों बंद रहेंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को निर्देश भी जारी किए हैं कि रद्द हुई ट्रेनों के लिए पूरा रिफंड देने की शुरुआत की जाए। मालूम हो कि इससे पहले रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को 14 अप्रैल तक रद्द कर दिया था, लेकिन 15 अप्रैल से ट्रेनों के लिए बुकिंग को जारी रखा था।
रेलवे ने बढ़ाया रिफंड क्लेम करने के लिए समयावधि
आईआरसीटीसी ई-टिकट धारकों को टिकटों को रद्द करने की जरूरत नहीं है, उन्हें रिफंड अपने आप मिलेगा। पीआरएस काउंटर टिकट धारकों को रेलवे ने रिफंड क्लेम करने के लिए रेलवे स्टेशनों में आने के लिए मना किया है। इस काम के लिए रेलवे ने रिफंड क्लेम करने के लिए समयावधि को बढ़ा दिया है, जिससे मुसाफिर स्टेशनों में लॉकडाउन के बीच भीड़ न करें। भारतीय रेलवे देशभर में जरूरी सामान की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए मालगाड़ियों का संचालन जारी रखेगा। ई कॉमर्स की बड़ी कंपनियां और इंडिया पोस्ट भी कई सामानों के लिए भारतीय रेलवे की स्पेशल पार्सल ट्रेनों का इस्तेमाल कर रहा है। भारतीय रेलवे ने 58 रूटों के लिए 109 पार्सल ट्रेनों की शुरूआत की है। इससे लगभग 12 हजार ट्रेनों पर असर होगा। भारतीय रेलवे रोजाना लगभग 9,000 पैसेंजर ट्रेन और 3,000 मेल एक्सप्रेस सेवाओं का संचालन करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
