कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश के ज्यादातर राज्य हाई अलर्ट पर हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश भर के बैंकों में गैर आवश्यक सुविधाओं को बंद कर दिया गया है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश के ज्यादातर राज्य हाई अलर्ट पर हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश भर के बैंकों में गैर आवश्यक सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। आज सोमवार से ही बैंकों में जरुरी कामों के अतिरिक्त अन्य सेवाओं को बंद कर दिया गया है जिसके कारण कुछ दिनों तक ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। वहीं इंडिया बैंक ऐसोसिएशन आईबीए ने कल यानि रविवार को ही ये सूचना जारी की थी कि 23 मार्च से सरकारी, प्राइवेट सभी बैंकों में अगले कुछ दिनों के लिए गैर जरुरी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। इसमें पास बुक में एंट्री समेत अन्य सामान्य दिनों में दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी।

इस लॉकडाउन के दौरान आप बैंक लॉकर भी आपरेट नहीं कर सकते हैं। लेकिन इस सभी बैंक कार्यदिवस पर खुले रहेंगे। बैंकों में इन दिनों केवल कैश डिपॉजिट और विड्रॉल, चेक क्लियरिंग की सुविधा, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन का ही काम बैंक कर्मचारी करेंगे। बैंकों में वर्तमान में फारेन करेंसी नहीं जमा की जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण बैंकों में 50 फीसदी से कम स्टाफ रहेगा।
वहीं आईबी ने सभी ग्राहकों से आग्रह किया हैं कि सभी काम ऑनलाइन निपटाए बहुत इमरजेंसी होने पर ही किसी बैंक की ब्रांच में जाएं। बैंकों ने अपने ग्राहकों को निर्देश जारी किए है कि सभी बैंक संबंधी काम आप ऑनलाइन ही कर ले ताकि बैंक कर्माचारियों से फिजिकल कॉन्टैक्ट कम से कम हो सके। वहीं बैंक 24 घंटे ग्राहकों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे। बैंकों के स्टाफ में 50 फीसदी की कमी की गई है ताकि वायरस से उनका एक्सपोजर कम से कह हो सके।
बैंकों का लक्ष्य है कि संकट की इस स्थिति में भी ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के बैंकिंग सेवाएं मिलती रहें। वहीं ऐसे में एसोसिएशन ने लोगों को आश्वासन दिया हैं कि सभी सुविधांओं को ख्याल रखते बेहतर कदम उठाया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
