G-20 Summit : होटल क्षेत्र की कंपनियां करीब 850 करोड़ रु के बिजनेस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए तैयारी कर रही है। जो भारत की जी-20 अध्यक्षता से तैयार होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल क्षेत्र का मानना है कि जी-20 की बैठकों के लिए आने वाले प्रतिनिधि मंडल से संबंधित यात्रा और उनकी ठहरने की आवश्यकताओं को पूरा कर लगभग 850 करोड़ रु की आय हासिल की जा सकती है।

भारतीय होटल संघ के उपाध्यक्ष के बी काचरू की तरफ से बताया गया है कि जिन शहरों में जी 20 की बैठकें निर्धारित हैं, वहां डिमांड में डिमांड में काफी इजाफा हुआ है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही से प्रमुख व्यापारिक शहरों में 5 स्टार होटलों के कमरों का किराया करीब 20 फीसदी बढ़ा है। ये रुझान अभी भी जारी रह सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बी काचरू की तरफ से बताया गया है कि इस आयोजन के लिए आने वाले प्रतिनिधि मंडल से संबंधित यात्रा और आवास संबंधी आवश्यकताओं के लिए करीब 850 करोड़ रु की राशि की कमाई होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार भारत देश भर में 59 विभिन्न स्थानों में 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी करेगा।
उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में राजस्व में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही रोजगार बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र के 5.5 फीसदी वार्षिक की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शैले होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी संजय सेठी की तरफ से कहा गया है कि भारत की अध्यक्षता में जी 20 शिखर सम्मेलन से भारत को काफी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य कार्याधिकारी संजय सेठी की तरफ से कहा गया है कि इसके फायदे 1 वर्ष तक सीमित नहीं रहेंगे और इसका दीर्घकालिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
