केंद्र सरकार ने सोमवार को देश में फ्री फायर समेत 54 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया। भारत द्वारा सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग टाइटल पर अचानक प्रतिबंध लगाने के बाद चीनी कंपनी सी लिमिटेड को बड़ा झटका लगा है।
नई दिल्ली, फरवरी 15। केंद्र सरकार ने सोमवार को देश में फ्री फायर समेत 54 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया। भारत द्वारा सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग टाइटल पर अचानक प्रतिबंध लगाने के बाद चीनी कंपनी सी लिमिटेड को बड़ा झटका लगा है। मोबाइल गेमिंग टाइटिल पर प्रतिबंध के बाद सी लि. की वैल्यू में 16 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जो किसी एक दिन में कंपनी के लिए सबसे बड़ी गिरावट है। इनवेस्टर्स को लग रहा है कि यह प्रतिबंध कंपनी की समस्याओं की महज एक शुरुआत है।

सिंगापुर स्थित Sea लिमिटेड साल 2017 में सार्वजनिक हो गया और अपने गेमिंग, ई-कॉमर्स और वित्तीय सेवाओं की पेशकश का विस्तार करने की क्षमता के आधार पर दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। स्टार्टअप की स्थापना फॉरेस्ट ली ने की थी, जो चीन में पैदा हुए थे, लेकिन अब वे सिंगापुर के नागरिक हैं। इसका सबसे बड़ा शेयरधारक चीनी सोशल मीडिया दिग्गज टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड है।
दो वर्षों में सैकड़ों चीनी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पिछले दो वर्षों में सैकड़ों चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन उस पॉलिसी में विस्तार ने मैनेजमेंट और निवेशकों को आश्चर्यचकित कर दिया। निवेशकों को चिंता है कि भारत संभावित रूप से Sea के कारोबार के दूसरे बिजनेस शॉपी पर भी प्रतिबंध लगा सकता है। दिसंबर तक उसके पास लगभग 300 कर्मचारी और 20,000 स्थानीय विक्रेता थे। वहीं जानकारी के मुताबिक, ली ने सोमवार को अपनी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर कंपनी की पकड़ है। उन्होंने भारत में फ्री फायर प्रतिबंध पर कोई टिप्पणी नहीं की। उद्योग ट्रैकर ऐप एनी के अनुसार, फ्री फायर गेम 2021 की तीसरी तिमाही में भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाला मोबाइल गेम था।
भारत में ऐप पर बैन से लगा झटका
Sea का न्यूयॉर्क स्टॉक रातोंरात 18 फीसदी से अधिक गिर गया। भारत में ऐप पर बैन से झटका लगा है। अक्टूबर के बाद से शेयरों ने अपने मूल्य का लगभग दो-तिहाई खो दिया है। Sea दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक है। इसका सालाना रेवेन्यू 10 अरब डॉलर है।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाला ऐप है फ्री फायर
इंडस्ट्री ट्रैकर ऐप एनी के मुताबिक, फ्री फायर 2021 की तीसरी तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाला मोबाइल गेम था। जेपी मॉर्गन के एनालिट रंजन शर्मा ने Sea की गेमिंग फ्रेंचाइजी को लेकर चिंताओं का उल्लेख करते हुए इसका प्राइस टारगेट 40 फीसदी घटाकर 250 डॉलर कर दिया है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications