Share Bazar News: आज रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति जारी कर दी है। इसमें जहां रेपो पर को नहीं बदला गया, वहीं कई अन्य बातें भी कहीं गईं। सबसे जरूरी बात यह रही कि आरबीआई ने जहां महंगाई को लेकर सख्त न करने की बात कही तो ग्रोथ को लेकर जोर देने की बात कही। यह बात शेयर बाजार को पसंद आई। इसके चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम पर जाकर बंद हुए।
आज जहां सेंसेक्स करीब 303.91 अंक की तेजी के साथ 69825.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.20 अंक की तेजी के साथ 20969.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,880 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,758 शेयर तेजी के साथ और 1,995 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 358 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 19 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 325 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 208 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 83.38 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
एचसीएल टेक का शेयर करीब 36 रुपये की तेजी के साथ 1,364.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 142 रुपये की तेजी के साथ 5,708.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 839.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1,491.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 94 रुपये की तेजी के साथ 5,555.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 65 रुपये की गिरावट के साथ 2,822.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 449.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 3,715.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,022.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 195.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications