कोरोना के खतरे को देखते हुए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जरूरी सामानों के अलावा सारे कामकाज ठप्प पड़ चुके हैं। वहीं, हवाई से लेकर रेल यात्रा तक बंद कर दी गई है।
नई दिल्ली: कोरोना के खतरे को देखते हुए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जरूरी सामानों के अलावा सारे कामकाज ठप्प पड़ चुके हैं। वहीं, हवाई से लेकर रेल यात्रा तक बंद कर दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस का असर अब विमानन कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल सभी हवाई यात्राओं के रद्द होने से कंपनियों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। इसके चलते कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं।

स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के वेतन में भी कटौती की जाएगी। वहीं कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह ने सबसे ज्यादा अपनी ही सैलरी में 30 पर्सेंट कटौती का फैसला लिया है। मंगलवार को कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर सैलरी में कटौती किए जाने की जानकारी दी है। एयरलाइन ने अपने ईमेल में लिखा कि स्पाइसजेट मैनेजमेंट ने कंपनी के कर्मचारियों की मार्च महीने की सैलरी में 10 से 30 पर्सेंट तक की कमी करने का फैसला लिया है। हमारे चेयरमैन और मैनेजिंग डाय़रेक्टर अजय सिंह ने सबसे ज्यादा अपनी ही सैलरी में 30 फीसदी की कमी का फैसला लिया है।
मालूम हो कि स्पाइसजेट से पहले इंडिगो और गोएयर जैसी कंपनियां पहले ही कर्मचारियों की सैलरी में कमी किए जाने का ऐलान कर चुके हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे मेल में लिखा, 'यह बेहद ही कठिन समय है और यह जरूरी हो गया है कि इस चुनौती से निपटने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जाएं।' वहीं स्पाइसजेट ने कहा कि इस कठिन समय का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया है। वहीं कंपनी ने कहा कि दुर्भाग्य से स्पाइसजेट भी इस कठिन समय को झेलने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट के चलते उड़ानों को लगभग कैंसल कर दिया गया है। इससे एविएशन सेक्टर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने कहा कि इस संकट के दौर में स्वयं को बचाए रखने के लिए कठिन फैसले लेना जरूरी है। बता दें कि स्पाइसजेट ने अन्य तमाम एयरलाइन कंपनियों की तरह ही अप्रैल महीने के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया है।
दूसरी तरफ तेलंगाना और महाराष्ट्र की सरकार ने भी मार्च के महीने में कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया है। दोनों ही राज्य सरकारों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते उनके राजस्व में कमी आई है, ऐसे में उनके लिए सैलरी कटौती का फैसला जरूरी हो गया था।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
