कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में चल रहे है। जिस कारण 14 अप्रैल तक के 21 दिनों के लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में अधिकांश कंपनियों में काम बंद पड़ा है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में चल रहे है। जिस कारण 14 अप्रैल तक के 21 दिनों के लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में अधिकांश कंपनियों में काम बंद पड़ा है। अब पूरे देश में व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर अपने गांवों और कस्बों को लौट गए हैं। वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑपरेशन शुरू करने को लेकर कंपनियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि इस स्वास्थ्य संकट के खत्म होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में अपने गांवों और कस्बों को लौटे लोगों को काम पर वापस लाना सबसे बड़ी चुनौती है।

भारत की जीडीपी करीब 250 बिलियन डॉलर का नुकसान का अनुमान
मिली जानकारी के मुताबिक टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रत्येक देश में ठहराव सा आ गया है। इसके अलावा नौकरियों को बनाए रखना एक बड़ी चिंता के रूप में सामने आया है। प्रत्येक देश की जीडीपी को नुकसान हो रहा है। इस संकट से भारत की जीडीपी को करीब 250 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। चंद्रशेखरन ने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द इस संकट से पहले वाले स्तर पर लाने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लेन-देन हो नहीं रहे हैं और अर्थव्यवस्था पर कर्ज ज्यों के त्यों बने हुए हैं। बता दें कि चंद्रशेखरन का कहना है कि एसएमई, माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स समेत कुछ इंडस्ट्रीज को इस महामारी से उबरने के लिए बाहरी मदद की जरूरत है।
कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए टाटा संस ने ग्रुप की सभी कंपनियों की समीक्षा की है और सभी ग्रुप कंपनीज को पर्याप्त मात्रा में नकदी बनाए रखने को कहा है। इसके साथ ही ग्रुप की सभी कंपनियों के सीईओ से कहा है कि वह कैपेक्स प्लान में थोड़ा संयम बरतें। टाटा संस ने कोरोना महामारी के कारोबार पर प्रभाव को देखते हुए सभी कंपनियों से 3 से 6 महीने तक का परिदृश्य बनाए रखने को कहा है। एन. चंद्रशेखरन ने ग्रुप के सभी सीईओ से चुस्त-दुरुस्त रहने को कहा है। इसके साथ ही कारोबार में सहयोग बढ़ाने और डिजिटलाइजेशन को लेकर आक्रामक रहने को कहा गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications