Dubai Gold Rate: दुबई में आज सोमवार 16 जून को सोने के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंसन के बीच दुबई में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इजराइल और ईरान युद्ध के बीच गोल्ड रेट में भारी बदलाव बना हुआ है।
सोना और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:27 बजे 420 रुपए यानी 0.42 प्रतिशत रुपए फिसलकर 99856 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 96895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96895 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89748 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89748 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73439 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73439 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 93350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10990 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.45 फीसदी या 15.48 डॉलर की तेजी के साथ 3,417.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:33 बजे 36.46 फीसदी या 0.07 डॉलर के उछाल के साथ 0.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज़ी आई जब इज़राइल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों और सैन्य नेताओं को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले के बाद यह डर बढ़ गया कि इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव किसी बड़े युद्ध में न बदल जाए। सोने की कीमतों में 1.8% तक की बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक "खतरा" खत्म नहीं हो जाता। दूसरी ओर, ईरान ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और इज़राइल की ओर कई ड्रोन भेजे।
अमेरिका का नहीं था इस हमले में हाथ
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक, इस हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका को भी जवाब देगा।
डॉलर और ब्याज दरों में उम्मीद से जुड़े असर
इससे पहले अमेरिकी महंगाई और नौकरियों से जुड़े कमजोर आंकड़ों के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरें घटा सकता है। इससे भी सोने की कीमतों को सहारा मिला है। सोना इस साल अब तक 30% तक महंगा हो चुका है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications