Dubai Gold Rate: दुबई में सोने की कीमत ने रफ़्तार पकड ली है। आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम में 537 रुपए का उछाल आया है। बीते सप्ताह कई बार सोने के दाम में उतार-चढाव देखने को मिला था। डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर थोड़ा दबाव जरूर दिखा, लेकिन ट्रंप की ट्रेड वॉर नीति के कारण निवेशक अब भी गोल्ड और सिल्वर को एक सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को सुबह के 11:45 बजे 116 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत रुपए फिसलकर 100200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96848 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 90216 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89679 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73822 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73368 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92950 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11300 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.12 फीसदी या 3.91 डॉलर की गिरावट के साथ 3,369.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:00 बजे 37.38 फीसदी या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 0.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सोने की कीमत बढ़कर लगभग 3,380 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने में तेजी देखने को मिली है।
फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी
कमजोर अमेरिकी नौकरी के आंकड़ों के चलते अब सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना 94.4% तक पहुंच गई है। इस उम्मीद ने सोने की मांग को और बढ़ा दिया है।
फेड अधिकारियों के नरम संकेत
फेड की अधिकारी मैरी डेली ने इशारा दिया कि ब्याज दरों में कटौती जल्द हो सकती है क्योंकि नौकरी का बाजार अब धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है।
गवर्नर के इस्तीफे से फेड की स्वतंत्रता पर सवाल
फेडरल रिजर्व की गवर्नर एड्रियाना कुगलर के इस्तीफे से इस पर चिंता जताई जा रही है कि फेड पर राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है। अब राष्ट्रपति ट्रंप किसी ऐसे व्यक्ति को नामित कर सकते हैं जो कम ब्याज दरों का समर्थन करता हो।
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से सोने को सहारा
7 अगस्त से लागू होने वाले नए आयात शुल्क (टैरिफ) की वजह से भी निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications