Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के खरीदारों को कई बार सोचना पड़ रहा है क्योंकी इन दिनों लगातार सोने के दाम में फेरबदल बना हुआ है। आज गोल्ड रेट में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमेरिकी सरकार के शटडाउन की संभावनाओं के चलते सोने की मांग में इजाफा देखा गया, क्योंकि निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 113151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 111943 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 104693 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 103666 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 86086 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85241 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 109450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 108650 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15200 रुपए था।
दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं? जानिए सरकार के नियम
दुबई घूमने या काम से जाने वाले भारतीयों के बीच एक बड़ा सवाल हमेशा रहता है भारत लौटते समय कितना सोना लाया जा सकता है? खासकर त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह में लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां दाम भारत के मुकाबले कम मिलते हैं। लेकिन भारत सरकार ने इसके लिए खास नियम तय कर रखे हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
महिला यात्री कितनी ज्वेलरी ला सकती हैं?
अगर कोई महिला यात्री दुबई से भारत लौटती है तो वह 50 ग्राम तक सोना ला सकती हैं। इसकी कीमत अधिकतम 1 लाख रुपए तक होनी चाहिए। यह छूट सिर्फ गहनों के रूप में सोने पर लागू है।
पुरुष यात्रियों के लिए लिमिट
पुरुष यात्रियों को थोड़ी कम छूट मिलती है। वे 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए तक हो सकती है।
शर्तें क्या हैं?
सोना सिर्फ ज्वेलरी (आभूषण) के रूप में होना चाहिए।
सोने की छूट तभी मिलेगी जब यात्री कम से कम 1 साल विदेश में रहने के बाद भारत लौटे।
अगर यात्री तय सीमा से ज्यादा सोना लाता है तो उस पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) देना अनिवार्य होगा।
अगर कोई नियम तोड़ता है और सोना डिक्लेयर नहीं करता, तो सोना जब्त किया जा सकता है और पेनाल्टी भी लग सकती है।
तय सीमा से ज्यादा सोना लाने पर नियम
अगर कोई यात्री दुबई से तय सीमा से ज्यादा सोना लाना चाहता है तो उसे कस्टम अधिकारियों के सामने डिक्लेयर करना होगा और उस पर लगभग 10% से 12.5% तक कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications