Dubai Gold Rate: दुबई में सप्ताह के पहले दिन ही सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है। आज यहां 18 से 24 कैरट सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में भी गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ गई है। इसी कारण सोना 0.52% चढ़कर $3,220.47 प्रति औंस पर पहुंच गया है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

पिछला हफ्ता रहा था कमजोर
हालांकि, बीते शुक्रवार को सोने की कीमतों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। यह नवंबर 2024 के बाद से सोने का सबसे कमजोर हफ्ता साबित हुआ। लेकिन अब टैरिफ को लेकर आई ताजा खबरों ने सोने में दोबारा जान फूंक दी है।
ट्रंप की टैरिफ चेतावनी ने बढ़ाया तनाव
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही उन देशों पर हाई टैरिफ लगा सकते हैं जो व्यापार सौदों पर ईमानदारी से बातचीत नहीं कर रहे। यह चेतावनी सीधे तौर पर चीन जैसे व्यापार साझेदारों की ओर इशारा करती है।
ट्रंप पहले भी कई बार व्यापार युद्ध छेड़ चुके हैं, जिससे वैश्विक व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। इन कदमों ने न केवल व्यापार प्रवाह को प्रभावित किया है, बल्कि दुनियाभर के वित्तीय बाजारों को भी हिला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति एक बार फिर वैश्विक बाजारों के लिए चिंता का कारण बन रही है।
निवेशकों का भरोसा अब सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों पर टिक गया है। आने वाले दिनों में अगर तनाव और बढ़ा तो सोने की कीमतों में और उछाल संभव है।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:44 बजे 989 रुपए यानी 1.07 प्रतिशत रुपए उछलकर 93430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 90255 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 89848 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 83621 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 82659 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68410 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68040 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10600 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 12:45 मिनट तक 3,229.95 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 26.02 डॉलर की उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.81 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 12:45 मिनट तक 32.5 डॉलर रही है। इसमें 0.23 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रही है। यह 0.69 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications