Dubai Gold Rate: दुबई में आज यानी 13 मई को सोने के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, एक दिन पहले यहां सोने के रेट में कमी आई थी।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद कल कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली इस वस्तु से दूरी बना ली।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:14 बजे 765 रुपए यानी 0.82 प्रतिशत रुपए उछलकर 93666 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इन दिनों जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 90760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 90413 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 83988 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83698 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68718 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68487 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 87650 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9790 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9890 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 12:19 मिनट तक 3,258.37 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 32.38 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.00 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 12:19 मिनट तक 33.13 डॉलर रही है। इसमें 0.70 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिल रही है। यह 2.18 परसेंट के आस पास की तेजी है।
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबल यात्री होने के किए व्यक्ति के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और कम से कम छह महीने तक विदेश में रहना चाहिए। अगर इस समय के दौरान कोई यात्रा 30 दिनों से कम है, तो उसे छह महीने की जरूरत में नहीं गिना जाता है।
भारत में सोना लाने के इच्छुक यात्रियों के लिए इन नियमों का पालन तय करना जरूरी है। सीमा शुल्क पर कठिनाइयों से बचने के लिए सही दस्तावेज और ऐलिजिबिलिटी का प्रमाण जरूरी है। विदेश में छह महीने रहने के बाद भारत लौटने वाले यात्री 1 किलो तक सोना ला सकते हैं।
ऐसा करने के लिए, उन्हें सीमा शुल्क पर सोने की घोषणा करनी होगी और जरूरी चार्ज का भुगतान करना होगा। यह भत्ता केवल उन लोगों के लिए है जो कम से कम छह महीने तक भारत से बाहर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
