Dubai Gold Rate: दुबई में बीते दो दिनों से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज 17 जुलाई गुरूवार को सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है. सोने की कीमत में गिरावट की वजह को अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को माना जा रहा है। गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरूवार को दोपहर के 12:21 बजे 518 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत रुपए उछलकर 97270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94417 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87631 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87514 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71696 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71602 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11400 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.54 फीसदी या 17.94 डॉलर की तेजी के साथ 3,335.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरूवार दोपहर 12:21 बजे 37.9 फीसदी या 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 0.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन सोने की कीमतों में पहले अच्छी बढ़त देखी गई, लेकिन बाद में यह बढ़त कम हो गई। इसकी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान रहा।
ट्रंप ने कहा कि वे फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। ट्रंप ने माना कि उनकी सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोई कदम उठाने की योजना नहीं है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह पॉवेल को हटाने की संभावना को पूरी तरह नकारते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि "यह बहुत कम संभावना है, जब तक कि वह किसी घोटाले में फंस न जाएं।"
इससे पहले खबर आई थी कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप पॉवेल को जल्द हटाने की योजना बना रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में लगभग 1.6% तक उछाल आया था। ट्रंप ने यह मुद्दा मंगलवार रात को रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक बैठक में भी उठाया था।
अगर पॉवेल को उनके कार्यकाल (जो 2026 में खत्म होना है) से पहले हटा दिया जाता, तो इससे अमेरिकी फेडरल बैंक की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े होते। ऐसा कदम डॉलर के लिए खराब माना जाता, लेकिन सोने की मांग बढ़ा देता क्योंकि निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख करते।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications