Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोने के भाव में इनदिनों फेरबदल निरंतर बना हुआ है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं, लेकिन इस समय उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नए टैरिफ तनाव का असर सोना-चांदी पर भी दिख रहा है।
ऐसे समय में जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है या आर्थिक दबाव आता है, निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं।

MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे 169 रुपए यानी 0.17 प्रतिशत रुपए उछलकर 102269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 98267 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97369 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 90970 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90192 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 74427 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 94200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11990 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.14 फीसदी या 4.68 डॉलर की गिरावट के साथ 3,410.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार दोपहर 12:25 बजे 38.84 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 0.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना एक महीने की ऊंचाई के करीब, हफ्तेभर की बढ़त की ओर
कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग से दाम को सहारा
बाजारों में सितंबर में फेड की 25 बेसिस प्वाइंट कटौती लगभग तय
फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने कहा- अगले महीने से कटौती की उम्मीद
निवेशक आज PCE रिपोर्ट का करेंगे इंतजार, Q2 GDP से बढ़ी महंगाई चिंता
शुक्रवार को सोना 3,410 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा, जो एक महीने से ज्यादा का ऊपरी स्तर है। लगातार दूसरी बार सोने में साप्ताहिक तेजी दिख रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग से सोने के दाम को मजबूती मिल रही है।
निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम पर है। राजनीतिक दबाव की वजह से ब्याज दरों में जल्दी कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं। बाजारों ने सितंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती को लगभग तय मान लिया है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने भी साफ कहा कि वे "पूरी तरह उम्मीद" करते हैं कि अगले महीने से दरों में कटौती शुरू होगी ताकि नीति को न्यूट्रल लेवल पर लाया जा सके।
ट्रेडर्स की नजर अब आज आने वाली PCE प्राइस इंडेक्स रिपोर्ट पर है, जिसमें महंगाई तेजी से बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इससे पहले जारी हुए आंकड़ों में दिखा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही (Q2) में पहले से थोड़ा ज्यादा तेज बढ़ी। अगस्त महीने में सोना अप्रैल के बाद सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications