Dubai Gold Rate Today: दुबई में आज सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दुबई 24 कैरट सोने की कीमत एक लाख रुपए को पार कर गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) से इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।

निवेशकों को लग रहा है कि जल्द ही फेड दरों में ढील दे सकता है, जिससे सोने की कीमतों को बड़ा सहारा मिला है। ब्याज दरों में कमी होने पर सोना निवेशकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाता है, क्योंकि तब बिना ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करना फायदेमंद होता है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार सुबह 11:50 बजे 335 रुपए यानी 0.32 प्रतिशत रुपए उछलकर 105120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 100394 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99614 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 92962 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92242 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 76071 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75472 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 97300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 97100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12610 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12600 रुपए था।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट सिल्वर (चांदी) की कीमत सोमवार को करीब 2.6% बढ़कर 40.75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इस साल चांदी अब तक लगभग 40% मुनाफा दे चुकी है। वहीं, सोने की कीमत भी 1.2% बढ़कर 3,500 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गई। अप्रैल में सोना 3,500 डॉलर से ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर गया था। सोमवार को लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन की नीलामी में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया।
तीन साल में कीमतें दोगुनी
पिछले तीन सालों में सोना और चांदी दोनों की कीमतें दोगुनी से ज्यादा हो चुकी हैं। इसके पीछे बड़ी वजहें रही हैं -
भू-राजनीतिक तनाव (geopolitics)
बिज़नेस और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताएं
वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम
फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती की उम्मीद
निवेशकों का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक (Federal Reserve) आने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट से यह संकेत मिल सकता है कि लेबर मार्केट कमजोर हो रहा है। इससे ब्याज दरों में कटौती का रास्ता और साफ होगा।
अमेरिकी टैरिफ पर कोर्ट का फैसला
इस बीच, अमेरिकी फेडरल अपील्स कोर्ट ने फैसला दिया है कि राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ (शुल्क) अवैध थे। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि केस चलने तक टैरिफ फिलहाल लागू रहेंगे। अप्रैल में जब ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था, तब सोना रिकॉर्ड स्तर पर चला गया था। लेकिन बाद में जब उन्होंने सख्त प्रस्तावों से पीछे हटना शुरू किया तो सोने की कीमतें सीमित दायरे में ही रहीं।
चांदी ने सोने से ज्यादा दिया रिटर्न
इस साल चांदी ने सोने से ज्यादा तेजी दिखाई है। निवेशकों ने सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार पैसा लगाया है। अगस्त तक लगातार 7 महीने से ETF में चांदी की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
डॉलर की कमजोरी से मिली मदद
अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से चीन और भारत जैसे बड़े उपभोक्ता देशों के लिए सोना और चांदी खरीदना आसान हो गया है। यही कारण है कि दोनों धातुओं की मांग और दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications