Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: दुबई में आज 16 अक्टूबर को सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के भाव में पिछले एक सप्ताह से गिरावट दर्ज की जा रही थी हालांकि आज गोल्ड ने रफ्तार पकड़ ली है। आज दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 73411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 72839 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 67975 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67460 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 55616 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55204 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
दुबई में एक सप्ताह की गिरावट के बाद आज सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है, हालांकि गोल्ड के खरीदार सोने के दाम कम होने का इंतजार करते हैं लेकिन आज सोने के रेट में जबरदस्त उछाल बना हुआ है। जब भी सोने की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने के भाव और गोल्ड की शुद्धता के साथ हॉलमार्क के निशान की जांच जरूर करें क्योंकि ये महंगी और कीमती धातु है। गोल्ड ने अपना ऑल टाइम हाई 4 अक्टूबर को टच किया था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 76685 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:26 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 325 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 92185 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:26 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 562 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो 1:31 मिनट तक 2,692.40 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 13.70 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.51 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:31 मिनट तक 31.99 डॉलर रही है। इसमें 0.234 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 0.74 परसेंट के आस पास का गिरावट है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 71550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 71100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications