Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार तीसरे दिन सोने के भाव ने लंबी छलांग लगाई है। सोने के खरीदार सोने के रेट कम होने का इंतजार कर थे लेकिन यहां सोने के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 11 दिसंबर को फिर गोल्ड प्राइस में उछाल देखने को मिल रहा है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 75068 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में 520 रुपए का उछाल आया है।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 69987 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69525 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58091 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 56890 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 78406 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:32 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 68 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 95274 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:32 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 251 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:32 मिनट तक 2,696.47 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 2.31 डॉलर की भारी तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.09 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:32 मिनट तक 31.78 डॉलर रही है। इसमें 0.28 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.86 परसेंट के आस पास की कमी है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 73000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 72200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9650 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में गिरावट और तेजी बनी हुई है, आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 67467 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 71212 रुपए है, यहां पर 10 ग्राम 22 कैरट सोने के दाम में 233 रुपए का उछाल आया है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications