Dubai Gold Rate Today: दुबई में इनदिनों सोने की कीमत में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है, बीते दो दिनों से यहां तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन बुधवार को US फेड के रेट कट होने के बाद दुबई में गोल्ड रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। साथ ही संकेत दिए हैं कि साल के अंत तक दो और बार रेट कट हो सकते हैं। अगली बैठक 28-29 अक्टूबर और 9-10 दिसंबर को होगी।
फेड चेयर जेरोम पॉवेल का कहना है कि यह कदम कमजोर पड़ती नौकरी की स्थिति को सहारा देने और अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उनकी इस टिप्पणी से बाजार में सतर्क माहौल बन गया।
फैसले का असर सीधे करेंसी और कमोडिटी मार्केट में दिखा। डॉलर इंडेक्स 0.20% से ज्यादा बढ़ गया, जिससे डॉलर और मजबूत हो गया। वहीं, सोने पर दबाव पड़ा और दिसंबर डिलीवरी वाले US गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1% टूट गए।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार सुबह 11:30 बजे 678 रुपए यानी 0.62 प्रतिशत रुपए फिसलकर 109144 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 106272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 106751 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 98420 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 98839 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 80918 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 80277 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 102050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 102550 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 13100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 13200 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.44 फीसदी या 53.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,637.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:43 बजे 41.21 फीसदी या 1.34 डॉलर के गिरावट के साथ 3.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
