Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने के भाव में उछाल का रुख बना हुआ है। ईद मिलादउन नबी के बाद एक बार फिर दुबई में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सोने में निवेश करने वालों के सामने इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि सोने के कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से लोग सेफ इन्वेस्टमेंट की तरफ रुख कर रहे हैं जिस वजह से सोने की कीमत में वृद्धि बनी हुई है।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 104021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 102400 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 96338 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94837 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 78823 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77598 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 99600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 98800 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12600 रुपए था।
दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं? जानिए सरकार के नियम
दुबई घूमने या काम से जाने वाले भारतीयों के बीच एक बड़ा सवाल हमेशा रहता है भारत लौटते समय कितना सोना लाया जा सकता है? खासकर त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह में लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां दाम भारत के मुकाबले कम मिलते हैं। लेकिन भारत सरकार ने इसके लिए खास नियम तय कर रखे हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
महिला यात्री कितनी ज्वेलरी ला सकती हैं?
अगर कोई महिला यात्री दुबई से भारत लौटती है तो वह 50 ग्राम तक सोना ला सकती हैं। इसकी कीमत अधिकतम 1 लाख रुपए तक होनी चाहिए। यह छूट सिर्फ गहनों के रूप में सोने पर लागू है।
पुरुष यात्रियों के लिए लिमिट
पुरुष यात्रियों को थोड़ी कम छूट मिलती है। वे 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए तक हो सकती है।
शर्तें क्या हैं?
सोना सिर्फ ज्वेलरी (आभूषण) के रूप में होना चाहिए।
सोने की छूट तभी मिलेगी जब यात्री कम से कम 1 साल विदेश में रहने के बाद भारत लौटे।
अगर यात्री तय सीमा से ज्यादा सोना लाता है तो उस पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) देना अनिवार्य होगा।
अगर कोई नियम तोड़ता है और सोना डिक्लेयर नहीं करता, तो सोना जब्त किया जा सकता है और पेनाल्टी भी लग सकती है।
तय सीमा से ज्यादा सोना लाने पर नियम
अगर कोई यात्री दुबई से तय सीमा से ज्यादा सोना लाना चाहता है तो उसे कस्टम अधिकारियों के सामने डिक्लेयर करना होगा और उस पर लगभग 10% से 12.5% तक कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है।
क्यों पसंद है दुबई का सोना?
दुबई को "City of Gold" कहा जाता है। यहां सोना टैक्स फ्री होता है और भारत के मुकाबले इसकी कीमत कम रहती है। यही कारण है कि भारतीय यात्री यहां से गहने खरीदना पसंद करते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications