Dubai Gold Rate: दुबई में आज लगातार दुसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह से सोने की कीमत में निरंतर उतार-चढाव का रुख बना हुआ है। दुनिया भर में ट्रेड को लेकर चिंताएं अब थोड़ी कम हुई हैं और निवेशक अब पहले से ज्यादा जोखिम उठाने लगे हैं।

इसी वजह से सोना और चांदी खरीदने में लोगों की दिलचस्पी थोड़ी घटी है। आज देश में सोने और चांदी के दाम फ्यूचर और स्पॉट दोनों मार्केट में नीचे आए हैं। हालांकि, डॉलर की कमजोरी ने कीमतों को कुछ हद तक थामे रखा है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95598 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87845 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88375 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71877 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72301 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
क्या दुबई से भारत सोना ला सकते हैं ?
अगर आप दुबई से भारत लौटते समय सोना लाने की सोच रखते हैं तो आपके ये जानकारी जरुर पता होनी चाहिए। भारत सरकार ने दुबई से सोना लाने को लेकर कुछ नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। अगर तय लिमिट और नियमों के अनुसार सोना लाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होती, वरना एयरपोर्ट पर जुर्माना या सोना ज़ब्त हो सकता है।
पुरुष और महिलाएं कितनी मात्रा में सोना ला सकते हैं?
पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम तक का सोना भारत ला सकते हैं, जिसकी कीमत 50,000 रुपए तक होनी चाहिए।
महिला यात्री अधिकतम 40 ग्राम तक का सोना ला सकती हैं, जिसकी वैल्यू 1,00,000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यह सोना केवल ज्वैलरी के रूप में होना चाहिए, यानी गहनों की शक्ल में। सोने की ईंटें, सिक्के या बिस्किट लाने की इजाजत नहीं है।
सोने पर कितना कस्टम ड्यूटी देना होगा?
अगर कोई यात्री ऊपर दी गई लिमिट से ज़्यादा सोना लाता है, तो कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती है:
6 महीने से कम समय दुबई में रहने वाले यात्रियों को सोने पर लगभग 38.5% कस्टम ड्यूटी देनी होती है।
अगर आपने 6 महीने से ज्यादा समय यूएई में बिताया है, तो कस्टम ड्यूटी 13.75% तक लगती है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
अगर आप तय सीमा से ज्यादा सोना लाते हैं, तो ये अहम दस्तावेज जरुर साथ होने चाहिए। सोने की खरीद की रसीद, सोने की प्योरिटी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट व यात्रा की जानकारी और एयरपोर्ट पर आपको Red Channel से होकर जाना होगा, जहाँ सोने की घोषणा करनी होती है।
बिना जानकारी के सोना लाने पर क्या होगा?
अगर कोई यात्री सीमा से ज्यादा सोना लाकर नही बताता है, तो सोना ज़ब्त किया जा सकता है। यात्री पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। कस्टम विभाग केस भी दर्ज कर सकता है।
दुबई से भारत सोना लाया जा सकता है, लेकिन सरकार द्वारा तय की गई मात्रा सीमा, ड्यूटी और घोषणा प्रक्रिया को फॉलो करना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
