Dubai Gold Rate Today: इनदिनों दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही हैं, एक बार फिर सोना उछाल के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। अब सबकी नजर सोने के दाम पर बनी हुई है क्या आगे भी गोल्ड इसी तरह उछाल के साथ ट्रेड करेगा।

गोल्ड निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों और महंगाई से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बीते हफ्ते फेड ने ब्याज दरों में कटौती की थी और आगे और राहत मिलने के संकेत भी दिए थे।
कम ब्याज दरों का सीधा फायदा सोने को मिलता है, क्योंकि यह एक ऐसी संपत्ति है जिस पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन अनिश्चित माहौल में इसकी मांग बढ़ जाती है। यही वजह है कि निवेशक अब फेड के अगले फैसलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। आने वाले कदम तय करेंगे कि सोने की कीमतें आगे और चढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार सुबह 11:23 बजे 85 रुपए यानी 0.07 प्रतिशत रुपए फिसलकर 113751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 110168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 108296 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 101954 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 100263 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 83834 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 82385 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 105900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 106200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 14000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 14000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.90 फीसदी या 33.36 डॉलर की तेजी के साथ 3,773.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:37 बजे 44.2 फीसदी या 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 0.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications