Dubai Gold Rate: दुबई में आज 22 जुलाई को सोने के भाव में भरी उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि, एक दिन पहले सोने के दाम में कोई भी बदलाव नही हुआ था. बीते कई सप्ताह से इसी तरह दुबई में सोने की कीमत में फेरबदल बना हुआ है जिस वजह से इसमें निवेश करने वालो के सामने चिंता का सबब बना हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है.

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को सुबह के 11:40 बजे 172 रुपए यानी 0.17 प्रतिशत रुपए फिसलकर 99156 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95998 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94824 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88894 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87837 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72736 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71867 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91800 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11600 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.18 फीसदी या 6.07 डॉलर की तेजी के साथ 3,386.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:47 बजे 38.85 फीसदी या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 0.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
डॉलर में गिरावट से सोना चमका, ट्रेडिंग में दिखा जबरदस्त उछाल
सोमवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर के करीब रहा। इसकी वजह से डॉलर में बिकने वाला सोना दूसरी मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सस्ता हो गया। साथ ही अमेरिका की 10 साल की सरकारी बॉन्ड की यील्ड भी नीचे आ गई, जो निवेशकों के रुख में बदलाव का संकेत है।
सोने की ट्रेडिंग में दिखी तेजी
Pepperstone कंपनी के रिसर्च प्रमुख क्रिस वेस्टन ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी का सबसे ज्यादा फायदा सोने और दूसरी कीमती धातुओं को मिला है। उनका कहना है कि सोने और डॉलर के बीच का आपसी संबंध और भी मजबूत हो गया है-जैसे ही डॉलर गिरता है, सोना चढ़ने लगता है।
पिछले 36 घंटों में ट्रेडिंग बढ़ी
क्रिस वेस्टन ने आगे बताया कि पिछले 24 से 36 घंटों में सोने की ट्रेडिंग में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सोना सबसे ज्यादा कारोबार वाला प्रोडक्ट बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि बाजार में पॉजिटिव रुख के कारण स्पॉट गोल्ड ने जुलाई की शुरुआत से बने $3,270-$3,300 के दायरे को तोड़ दिया है और आगे निकल गया है।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
