Dubai Gold Rate Today: 1 अक्टूबर यानी नए महीने की शुरुआत हो गई है लेकिन दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने के भाव में जोरदार उछाल देखा जा रहा है जिसके कई सारे मायने दिख रहे हैं।

ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर बढ़ी चिंता और डॉलर की कमजोरी ने भी इस तेजी को बढ़ावा दिया। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की बड़े पैमाने पर गोल्ड खरीदारी और रिटेल निवेशकों की मजबूत मांग ने कीमतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार सुबह 11:55 बजे 719 रुपए यानी 0.62 प्रतिशत रुपए उछलकर 116585 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 111331 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 111271 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 103120 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 103060 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 84706 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 84645 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 108750 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 107650 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15100 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.42 फीसदी या 16.19 डॉलर की तेजी के साथ 3,862.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 12:25 बजे 46.96 फीसदी या 0.46 डॉलर की तेजी के साथ 1.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई और इस समय लगभग $3,844 प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं। यह तेजी उस अस्थिरता के बीच आई है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व को जरूरी आर्थिक आंकड़े उपलब्ध कराने में संभावित रुकावट (शटडाउन) से हो सकती है। वॉशिंगटन में जारी गतिरोध ने भी सोने की सुरक्षित निवेश संपत्ति के रूप में मांग को बढ़ाया है, साथ ही वैश्विक राजनीतिक तनाव और ट्रंप की ट्रेड नीतियों के आर्थिक असर की चिंताएं भी इसमें योगदान दे रही हैं।
इस साल सोने की कीमतों में 45% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है, जो 1979 के बाद सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि की राह पर है। केवल इस महीने ही गोल्ड में 10% से अधिक की उछाल आई है। हाल के हफ्तों में लगातार रिकॉर्ड टूटने से निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़े हैं।
वहीं, फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों के हालिया बयान भी ट्रेडर्स के लिए अहम हैं। बॉस्टन फेड के अध्यक्ष सुसान कॉलिंस ने कहा कि कमजोर लेबर मार्केट को देखते हुए इस साल और ब्याज दर में कटौती की संभावना हो सकती है, लेकिन अधिकारियों को लगातार बढ़ती महंगाई के खतरे से भी सतर्क रहना होगा।


Click it and Unblock the Notifications