Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार दुसरे दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के भाव में गिरावट इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका के फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को इस बार भी न बदलने का फैसला रहा। इसके अलावा, अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना को भी कम कर दिया है, जिससे सोने की मांग पर असर पड़ा।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:45 बजे 323 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत रुपए फिसलकर 97764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 94558 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 94677 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 87600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87659 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71674 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72190 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91650 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11500 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.07 फीसदी या 2.33 डॉलर की गिरावट के साथ 3,295.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 36.63 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 0.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतें 3,290 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहीं, लेकिन इस हफ्ते कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। जून के बाद यह सोने के लिए सबसे खराब सप्ताह साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ और डॉलर की मजबूती है।
डॉलर की मजबूती ने सोने को किया कमजोर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार समझौता नहीं है, उन पर कड़े शुल्क लगाए हैं। इनमें 10% का ग्लोबल बेस टैरिफ और कुछ देशों के लिए 41% तक का अतिरिक्त शुल्क शामिल है। इससे डॉलर में मजबूती आई है, जिससे निवेशकों ने सोने से दूरी बना ली।
महंगाई के आंकड़ों से फेड की पॉलिसी पर असर
जून महीने के लिए आए महंगाई (PCE) के आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहे हैं। इस कारण अब उम्मीद कम है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा। इससे भी सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
