Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों गोल्ड रेट में उतार चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन पहले यानी 22 दिसंबर को सोने के भाव में स्थिरता के बाद आज 23 तारीख को सोने के रेट में गिरावट आई है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 73656 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73714 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 68213 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68213 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 56574 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 56632 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 76534 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:15 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 141 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 89139 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:15 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 747 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:16 मिनट तक 2,631.74 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 8.56 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.33 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:16 मिनट तक 29.76 डॉलर रही है। इसमें 0.27 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.89 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 71000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 71000 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9140 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9150 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में गिरावट और स्थिरता बनी हुई है, आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 67639 रुपए है। आज बहरीन में 10 ग्राम सोने के भाव में 1804 रुपए की गिरावट आई है।
अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 69431 रुपए है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications