Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने के खरीददारों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75977 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73624 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70353 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68173 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58417 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55778 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 75050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 73700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में भी चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9600 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर भी सोने के रेट में स्थिरता और उछाल बनी हुई है, आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 68896 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 71239 रुपए है, यहां गोल्ड 2313 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 76398 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:52 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 257 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 90555 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:52 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 265 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 11:53 मिनट तक 2,657.82 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 10.01 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.38 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 11:55 मिनट तक 31.07 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.54 परसेंट के आस पास की गिरावट है।


Click it and Unblock the Notifications