Dubai Gold Rate: दुबई में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज यहां गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया जा रहा है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार करते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है।

अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों का असर अब सोने की कीमतों पर भी साफ नजर आने लगा है। हाल के कुछ आर्थिक आंकड़े अमेरिका की धीमी आर्थिक स्पीड को दर्शा रहे हैं, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है और इसकी सीधी छाया सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:02 बजे 290 रुपए यानी 0.03 प्रतिशत रुपए फिसलकर 96883 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92947 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86187 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86071 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70512 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70418 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.18 फीसदी या 5.86 डॉलर की तेजी के साथ 3,327.5 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:08 बजे 36.56 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 0.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में पिछले दो कारोबारी सेशन में करीब 2% की गिरावट आई है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक से जुड़ी नई उम्मीदें मनी जा रही हैं, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव कम होने की संभावना जताई जा रही है।
सोने की कीमत $3,315 प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। शुक्रवार को इसमें गिरावट आई थी क्योंकि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर नौकरियों के आंकड़े सामने आए थे, जिससे देश की आर्थिक मंदी को लेकर चिंता थोड़ी कम हो गई। इस बीच, वॉशिंगटन और बीजिंग के टॉप ट्रेड टॉक सोमवार को लंदन में फिर से बातचीत करने वाले हैं, जिसमें चीन की रेयर अर्थ मेटल्स पर पकड़ मुख्य मुद्दा बनी रहेगी। निवेशक इस हफ्ते गुरुवार को होने वाली अमेरिकी लंबे समय की सरकारी बॉन्ड की नीलामी पर भी नजर रखेंगे।
इस साल में अब तक 25% से अधिक की तेजी गोल्ड में देखने को मिली है। सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीदारी ने इसमें बड़ा रोल निभाया है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार सातवें महीने मई में भी सोना खरीदा, जिसकी पुष्टि हाल ही में जारी आंकड़ों से हुई है।


Click it and Unblock the Notifications