Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में निरंतर फेरबदल बना हुआ है। एक दिन पहले गिरावट के बाद आज फिर यहां सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है, एक बार फिर दुबई में गोल्ड रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में तेज हलचल के बीच सोने में लगातार फेरबदल दर्ज किया जा रहा है।

अमेरिकी टैरिफ का सोने पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।
सोने की कीमत में इन दिनों लगातार फेरबदल आने की वजह से इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 85252 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 85020 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 78909 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78735 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 64571 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64431 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 83250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 84050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9900 रुपए था।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
क्या आगे भी होगा सोने का दाम में इजाफा?
जानकारों के मुताबिक गोल्ड में अभी तेजी बनी रहने की उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करता है तो इससे सोने की कीमत और बढ़ सकती है।
क्या दुबई से भारतीय गोल्ड ला सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स और कस्टम्स के मुताबिक अगर आप दुबई में 6 महीन से अधिक समय तक रहते हैं तो आप पैसेंजर ड्यूटी का चार्ज फिल करके अपने बैगेज में करीब एक किलो तक गोल्ड ला सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए भारतीयों को दुबई से सोने के सिक्के और सोने की छड़ें लाने की इजाजत है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
