Dubai Gold Rate: दुबई में एक बार फिर सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है. इन दिनों वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है जिसकी वजह वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी मानी जा रही है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को सुबह के 11:56 बजे 15 रुपए यानी 0.01 प्रतिशत रुपए फिसलकर 100314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 96957 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96134 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89783 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89019 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72838 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.21 फीसदी या 7.23 डॉलर की गिरावट के साथ 3,422.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 12:03 बजे 39.28 फीसदी या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 0.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
रिया सिंह रिसर्च एनालिस्ट, कमोडिटीज एंड करेंसी, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ऑन गोल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 3,350 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी रहीं। इसकी बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) के अधिकारियों द्वारा दी गई नरम (डोविश) टिप्पणियां दुनिया भर में बढ़ते तनाव और महंगाई को लेकर चिंता रही।
जुलाई में ब्याज दर में कटौती के संकेत
फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने दोबारा कहा कि वह जुलाई में ब्याज दर में कटौती के पक्ष में हैं ताकि आर्थिक जोखिमों से निपटा जा सके। इससे बाजारों में यह उम्मीद बनी है कि साल के अंत तक कुल 45 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है, हालांकि 30 जुलाई की फेड बैठक में दरों को फिलहाल स्थिर रखे जाने की उम्मीद है।
वॉलर की इन बातों के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखी गई, जिससे सोने को सपोर्ट मिला। कम ब्याज दरों के माहौल में सोने में निवेश बढ़ता है क्योंकि यह ब्याज नहीं देता, लेकिन महंगाई और अनिश्चितता में इसकी मांग बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications