Dubai Gold Rate: दुबई में आज 25 जून बुधवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीते दिन यहां सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई थी। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम होने से दुबई में गोल्ड सस्ता हो गया है। आज दुनियाभर के शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में भी तेजी के साथ कारोबार जारी है।

आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में भी तेजी के साथ कारोबार जारी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को दोपहर के 12:00 बजे 237 रुपए यानी 0.24 प्रतिशत रुपए उछलकर 97260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95247 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86073 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88235 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में कमी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70420 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 91100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10900 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.34 फीसदी या 11.42 डॉलर की तेजी के साथ 3,330.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 12:07 बजे 35.99 फीसदी या 0.22 डॉलर के उछाल के साथ 0.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पिछले पांच हफ्तों में सबसे बड़ी रही। इसकी बड़ी वजह ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होना और संभावित युद्ध विराम का संकेत माना जा रहा है।
मंगलवार को सोने की कीमत 2.2% तक गिर गई और यह $3,296 प्रति औंस से नीचे आ गया। यह 16 मई के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच एक अस्थायी सीजफायर की घोषणा की थी, जिससे बाजार में हलचल मच गई। हालांकि शुरुआत में दोनों पक्षों ने इस समझौते को तोड़ा, लेकिन बाद में इजरायल ने हमले रोकने पर सहमति जताई, जिससे युद्ध की आशंका कम हो गई।
तनाव घटते ही सुरक्षित निवेश से हटे निवेशक
गोल्ड की कीमतों में इस साल अब तक करीब 27% की तेजी देखी गई थी, जिसकी बड़ी वजह भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-चीन व्यापार विवाद, और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीद थी। लेकिन जैसे ही मिडिल ईस्ट में तनाव घटा और सीजफायर की खबरें आईं, निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड से हटने लगा।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
