Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार दुसरे दिन शनिवार को भी सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। इस पुरे हफ्ते यहां सोने की कीमत में फेरबदल का रुख बना रहा। दुबई में सोने की मांग सालों पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। पर्यटन और गहनों की शॉपिंग गोलियों के चलते कीमतों में स्थिर वृद्धि हो रही है। अमेरिका में बढ़ते आयात शुल्क वाले माहौल से वैश्विक व्यापार अस्थिर हुआ है। इससे सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ गई है।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 94850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11700 रुपए था।
क्या दुबई से भारत सोना ला सकते हैं ?
अगर आप दुबई से भारत लौटते समय सोना लाने की सोच रखते हैं तो आपके ये जानकारी जरुर पता होनी चाहिए। भारत सरकार ने दुबई से सोना लाने को लेकर कुछ नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। अगर तय लिमिट और नियमों के अनुसार सोना लाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होती, वरना एयरपोर्ट पर जुर्माना या सोना ज़ब्त हो सकता है।
पुरुष और महिलाएं कितनी मात्रा में सोना ला सकते हैं?
पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम तक का सोना भारत ला सकते हैं, जिसकी कीमत 50,000 रुपए तक होनी चाहिए।
महिला यात्री अधिकतम 40 ग्राम तक का सोना ला सकती हैं, जिसकी वैल्यू 1,00,000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यह सोना केवल ज्वैलरी के रूप में होना चाहिए, यानी गहनों की शक्ल में। सोने की ईंटें, सिक्के या बिस्किट लाने की इजाजत नहीं है।
सोने पर कितना कस्टम ड्यूटी देना होगा?
अगर कोई यात्री ऊपर दी गई लिमिट से ज़्यादा सोना लाता है, तो कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती है:
6 महीने से कम समय दुबई में रहने वाले यात्रियों को सोने पर लगभग 38.5% कस्टम ड्यूटी देनी होती है।
अगर आपने 6 महीने से ज्यादा समय यूएई में बिताया है, तो कस्टम ड्यूटी 13.75% तक लगती है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
अगर आप तय सीमा से ज्यादा सोना लाते हैं, तो ये अहम दस्तावेज जरुर साथ होने चाहिए। सोने की खरीद की रसीद, सोने की प्योरिटी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट व यात्रा की जानकारी और एयरपोर्ट पर आपको Red Channel से होकर जाना होगा, जहां सोने की घोषणा करनी होती है।
बिना जानकारी के सोना लाने पर क्या होगा?
अगर कोई यात्री सीमा से ज्यादा सोना लाकर नही बताता है, तो सोना ज़ब्त किया जा सकता है। यात्री पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। कस्टम विभाग केस भी दर्ज कर सकता है।
दुबई से भारत सोना लाया जा सकता है, लेकिन सरकार द्वारा तय की गई मात्रा सीमा, ड्यूटी और घोषणा प्रक्रिया को फॉलो करना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications