Dubai Gold Rate: दुबई में इस हफ्ते के शुरुआत से ही सोने के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। दुबई में दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 24 अप्रैल को गोल्ड ने एक बार फिर तेजी की तरफ अपना रुख कर लिया है। ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर ग्लोबल मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच दुबई में सोने-चांदी की कीमतों में आज राहत देखने को नहीं मिली है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को सुबह के 11:41 बजे 1076 रुपए यानी 1.14 प्रतिशत रुपए उछलकर 95798 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में फेरबदल बना हुआ है।
जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93335 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92578 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85761 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70729 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70170 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10090 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10100 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 11:47 मिनट तक 3,324.66 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 39.30 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.20 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 11:27 मिनट तक 33.36 डॉलर रही है। इसमें 0.22 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.64 परसेंट के आस पास की कमी है।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है सोना?
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है, और अब यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर चल रहा अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव है। दोनों देशों के बीच टैरिफ और टैक्स को लेकर चल रही खींचतान ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे सोने की मांग और दाम दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications