Dubai Gold Rate: दुबई में आज 25 जुलाई शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक दिन पहले यहां सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में फेरबदल देखने को मिल रहा है जिसकी वजह वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी मानी जा रही है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को दोपहर के 12:02 बजे 262 रुपए यानी 0.27 प्रतिशत रुपए फिसलकर 98464 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95995 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88515 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88928 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72414 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72768 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.40 फीसदी या 13.35 डॉलर की गिरावट के साथ 3,355.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार दोपहर 12:09 बजे 39.01 फीसदी या 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 0.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में थोड़ी कमजोर दिख रही हैं। भारतीय बाजारों में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा, कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं या थोड़ी गिरावट आ सकती है।
आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इस हफ्ते यह थोड़ी बढ़त के साथ बंद हो सकता है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में नौकरी से जुड़ा ताजा डेटा मजबूत आया है, जिससे माना जा रहा है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक (फेडरल रिजर्व) फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications