Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोने के भाव में इनदिनों फेरबदल निरंतर बना हुआ है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं, लेकिन इस समय उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नए टैरिफ तनाव का असर सोना-चांदी पर भी दिख रहा है। ऐसे समय में जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है या आर्थिक दबाव आता है, निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं।

MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार सुबह के 11:16 बजे 115 रुपए यानी 0.15 प्रतिशत रुपए गिरकर 101387 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97080 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 89980 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89860 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 73631 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73511 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 94200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 94050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.25 फीसदी या 8.35 डॉलर की गिरावट के साथ 3,388.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:24 बजे 38.7 फीसदी या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 0.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें गुरुवार को लगभग 3,380 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। यह दर दो हफ्ते के ऊपरी स्तर से थोड़ी नीचे फिसल गई है। निवेशक अब अमेरिकी PCE प्राइस इंडेक्स (महंगाई का प्रमुख आंकड़ा) का इंतजार कर रहे हैं, जो शुक्रवार को आने वाला है।
व्हाइट हाउस बनाम फेडरल रिजर्व
सोने को सहारा मिल रहा है अमेरिकी राजनीति से जुड़ी हलचल से। राष्ट्रपति ट्रंप ने फेड गवर्नर लिसा कुक को हटाने की कोशिश की है। इस कदम को लेकर अब कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है, जिससे फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर सवाल उठ रहे हैं।
रेट कट की उम्मीदें और मजबूत हुई
बाजार के ज्यादातर निवेशक अब मान रहे हैं कि सितंबर में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की ब्याज दर कटौती होगी। संभावना अब 89% तक पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते 82% थी। फेड अधिकारियों जॉन विलियम्स और जेरोम पॉवेल के नरम रुख (dovish comments) ने भी रेट कट की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications