Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत में तेजी आने से इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
गोल्ड निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों और महंगाई से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बीते हफ्ते फेड ने ब्याज दरों में कटौती की थी और आगे और राहत मिलने के संकेत भी दिए थे।

कम ब्याज दरों का सीधा फायदा सोने को मिलता है, क्योंकि यह एक ऐसी संपत्ति है जिस पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन अनिश्चित माहौल में इसकी मांग बढ़ जाती है। यही वजह है कि निवेशक अब फेड के अगले फैसलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। आने वाले कदम तय करेंगे कि सोने की कीमतें आगे और चढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार सुबह 11:30 बजे 870 रुपए यानी 0.78 प्रतिशत रुपए उछलकर 113100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 108169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 107144 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 100146 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 99241 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 82288 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 81564 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 104950 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 103800 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 13900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 13800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.39 फीसदी या 14.51 डॉलर की तेजी के साथ 3,754.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:40 बजे 43.89 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 0.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।


Click it and Unblock the Notifications