Dubai Gold Rate: दुबई में इस हफ्ते की शुरुआत के साथ सोने के भाव में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, बीते दिनों में यहां सोने की कीमत में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली है।

इस बीच गुरुवार को आए मजबूत जॉब डेटा के बाद अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना और भी कम हो गई है। आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने पर दबाव आता है, लेकिन इस बार वैश्विक तनाव और महंगाई की चिंता से सोना अब भी मजबूत बना हुआ है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:08 बजे 386 रुपए यानी 0.4 प्रतिशत रुपए फिसलकर 96604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93877 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86875 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86875 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 71087 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71087 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.84 फीसदी या 28.12 डॉलर की गिरावट के साथ 3,310.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:10 बजे 36.5 फीसदी या 0.43 डॉलर की गिरावट के साथ 1.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे यह पूरे हफ्ते में करीब 2% की उछाल के साथ बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त से कई देशों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा रही।
गुरुवार रात ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों को जल्द ही टैरिफ नोटिस मिलेंगे। ये शुल्क 10% से 70% के बीच हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 10 से 12 देशों को नोटिस भेजे जाएंगे, और बाकी देशों को अगले कुछ दिनों में। यह कदम उन देशों पर लागू होगा जो 9 जुलाई तक अमेरिका के साथ व्यापार समझौते नहीं कर पाएंगे।
अमेरिका ने अब तक ब्रिटेन और वियतनाम के साथ डील कर ली है। इसके अलावा चीन के साथ एक अस्थायी समझौता भी हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ती व्यापारिक तनातनी कुछ हद तक थम गई है।
ट्रंप के इस सख्त कदम से वैश्विक मंदी की आशंका फिर तेज हो गई है। इसी डर के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना सबसे भरोसेमंद माना जाता है। यही वजह है कि सोने की मांग में लगातार मजबूती बनी हुई है।
इस बीच, गुरुवार को आए मजबूत जॉब डेटा के बाद अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना और भी कम हो गई है। आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने पर दबाव आता है, लेकिन इस बार वैश्विक तनाव और महंगाई की चिंता से सोना अब भी मजबूत बना हुआ है।
सिर्फ निवेशक ही नहीं, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अभी सोना अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब 160 डॉलर नीचे है, लेकिन साल की शुरुआत से अब तक यह 25% से ज्यादा ऊपर चल रहा है।
व्यापारिक तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक डर के माहौल में सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अगर ये हालात बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं।
More From GoodReturns

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications