Dubai Gold Rate: दुबई में सप्ताह की शुरुआत सोने की कीमत में स्थिरता के साथ हुई है। बीते दिनों यहां गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले, कच्चे तेल के रेट पर अपना असर डाल सकते हैं।
आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उछाल और गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं, भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में आज बिकवाली के साथ कारोबार जारी है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को दोपहर के 12:13 बजे 455 रुपए यानी 0.48 प्रतिशत रुपए उछलकर 95925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 91834 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 91834 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85084 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85084 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 69603 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69603 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89450 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10770 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10780 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.59 फीसदी या 19.38 डॉलर की तेजी के साथ 3,294.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार दोपहर 12:21 बजे 36.21 फीसदी या 0.21 डॉलर के उछाल के साथ 0.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा सोने की कीमतें 6 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन कुछ कम हुआ है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (जैसे सोना) छोड़कर जोखिम वाले निवेश की तरफ रुख किया। इसके अलावा, ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन की लड़ाई के बाद सीजफायर फिलहाल बरकरार है।
अमेरिका और चीन के बीच रेयर मिनिरल और मैग्नेट्स की सप्लाई को लेकर चल रही परेशानी भी सुलझा ली गई हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन बाकी देशों के साथ भी ट्रेड समझौते 1 सितंबर 'लेबर डे' तक पूरा कर सकता है।
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के साथ ट्रेड टॉक अचानक रोक दी है। उनका कहना है कि कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाकर सीधा हमला किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह अगले हफ्ते कनाडा पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर पॉवेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को फेड चेयरमैन नहीं बनाएंगे जो ब्याज दरें कम नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications