Dubai Gold Rate: दुबई में सोने और चांदी की कीमत में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। 21 जून शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आज यहां सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की जा रही है। दुबई में सोने के भाव में इतना ज्यादा बदलाव की वजह इजराइल और ईरान युद्ध के कारण भी बना हुआ है। सोने के साथ-साथ क्रूड ऑयल में भारी तेजी बनी हुई है।

जब भी बाजार में तेजी और गिरावट देखने को मिलती है, लोग सबसे पहले गोल्ड की तरफ अपना रुख करते हैं। इसकी वजह साफ है गोल्ड न सिर्फ एक सदाबहार धरोहर है, बल्कि यह नकदी में बदलने में सबसे आसान, जोखिम से मुक्त और वैश्विक मांग में हमेशा ऊपर रहता है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95721 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88648 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88648 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72521 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72521 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11000 रुपए था।
क्या दुबई से भारतीय गोल्ड ला सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स और कस्टम्स के मुताबिक अगर आप दुबई में 6 महीन से अधिक समय तक रहते हैं तो आप पैसेंजर ड्यूटी का चार्ज फिल करके अपने बैगेज में करीब एक किलो तक गोल्ड ला सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए भारतीयों को दुबई से सोने के सिक्के और सोने की छड़ें लाने की इजाजत है।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस समय के सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
