Dubai Aaj Sone Ka Rate : दुबई में आज यानी 30 मई को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां के बाजार में एक बार फिर 18 से लेकर 24 कैरट तक सोने के भाव गिर गए हैं. सोने के भाव में आई गिरावट खरीदारों के लिए अच्छी हो सकती है। अब बात करें भाव की तो 24 कैरट सोने का दाम भारतीय रुपए में 340 रुपए गिरकर 64,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, एक दिन पहले 29 मई को सोना 64,561 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

आज 22 कैरट सोने के भाव लुढ़कते दिख रहे हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 48,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59,734 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी कमीं देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 48,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 48,877 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
दुबई के पड़ोसी देश कतर और ओमान की बात करें तो इस समय सोने के भाव में यहां पर भी फेरबदल लगा हुआ है, आज कतर में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने का दाम 65,323 रुपए हैं, और वहीं ओमान की बात करें तो आज यहां भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने के भाव 65, 570 रुपए हैं। आज इन दोनों देशों में सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की गई है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 71897 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1 बजे तक एमसीएक्स पर सोना 296 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज एमसीएक्स पर चांदी 94572 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1 बजे तक एमसीएक्स चांदी 1590 रुपए की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 1:10 मिनट तक 2,334.11 डॉलर रही है। इसमें 4.70 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.20 परसेंट के करीब की गिरावट थी। सोना इस समय तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 1:10 मिनट तक 31.49 डॉलर रही है। इसमें 0.55 डॉलर गिरावट दर्ज की गई है। यह 1.71 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज यानी गुरुवार को भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72910 रुपए हैं, वहीं एक दिन पहले 73350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9650 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9770 रुपए था। आज 100 ग्राम चांदी के दाम में 120 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications