Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के रेट में उतार चढ़ाव बना रहता है। दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। दुबई में बीते एक सप्ताह से इसी तरह सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 78795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 78736 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 72961 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72902 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 60525 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59641 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 80590 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:03 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 310 रुपए के तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 92570 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:03 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 704 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 1:04 मिनट तक 2,765.8 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 12.81 डॉलर का तेजी देखने को मिल रहा है। यह 0.47 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:04 मिनट तक 30.95 डॉलर रही है। इसमें 0.24 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.77 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 76250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 76100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9650 रुपए था।
दुबई में इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में उछाल और गिरावट बनी हुई है, हालांकि, आज यहां एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के जेवरों की खरीदारी करने वाले हमेशा सोने के रेट कम होने का इंतजार करते हैं।
दुबई में ईद के समय में शेख लोग गोल्ड की खरीदारी काफी बड़े पैमाने पर किया करते हैं क्योंकि उन्हे सोना पहनने का बहुत ज्यादा शौक है। जब भी यहां सोना लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले मौजूदा समय के सोने के भाव पता करने की कोशिश जरूर करें क्योंकि ये एक कीमती धातु है।


Click it and Unblock the Notifications