Arun Kamboj Winner of Dream 11: आपने अक्सर सुना होगा कि लोग रातों-रात मालामाल बन जाते हैं, जी हां, एक ऐसी ही खबर आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ड्रीम-11 गेम आइपीएल में गांव सिलीकलां के सरपंच प्रतिनिधि अरूण कांबोज उर्फ सीटू कांबोज ने मंगलवार की रात को मुंबई इंडियंस व लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में ड्रीम-11 में सबसे बेहतर टीम बनाकर 2 करोड़ का पहला ईनाम हासिल किया है।

किसान परिवार से हैं अरूण कांबोज
आपको बता दें कि अरूण कांबोज किसान परिवार से संबंध रखने वाले हैं। सरपंच प्रतिनिधि सीटू कांबोज द्वारा आइपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर 768.5 अंक प्राप्त हुए और उन्हें इस गेम से 2 करोड़ रुपए का ईनाम मिला जिसके बाद रिश्तेदारों से लेकर आस-पड़ोस वाले भी सरपंच के घर बधाई देने आ गए।
आपको बता दें कि 2 करोड़ रुपए की बड़ी रकम जीतने पर सीटू कांबोज को उसके मित्र व क्षेत्र के लोग भी बधाईयां देने में लगे हुए थे।
जीते हुए कुछ पैसों से दान भी करेंगे
जीती हुई राशि से अरूण कांबोज अपने गांव के शिवमंदिर में 1 लाख, 21 हजार रुपए दान देंगे। वहीं गांव के बच्चों को खेलों के लिए सामान देने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि रात में लगभग साढ़े 11 बजे मुंबई व लखनऊ के बीच खेला गया मैच खत्म हुआ तो लखनऊ ने अपने इस मैच में जीत हासिल की।
जिसके बाद में उसके द्वारा बनाई गई टीम के आधार पर उनकी ड्रीम-11 टीम को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इसके बाद उन्हें 2 करोड़ रुपए का ईनाम दिए जाने का संदेश उसके पास आया।
आपको बता दें कि इस गेम में 1 करोड़, 28 लाख, 74 हजार व 524 लोगों ने भाग लिया था। पिछले साल ड्रीम 11 गेम से कई लोगों ने करोड़ों पैसे कमाए थे।
बिहार के समस्तीपुर निवासी मुकेश पासवान ने पिछले साल 2 करोड़ रुपए जीते थे।
पहले भी लोग जीत चुके हैं इस गेम में करोड़ों रुपए
मुकेश ने यह पैसा काफी समय बाद जीता था। मुकेश ने काफी समय तक यह गेम खेला लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और उन्होंने खेलना बंद कर दिया।
साल 2017 में उन्होंने इस गेम को खेलना स्टार्ट किया था, लेकिन काफी दिनों तक इससे कुछ फायदा नहीं हुआ।
मुकेश ने साल 2021 में उन्होंने 5 लाख रुपए जीते थे, जिसके बाद मुकेश की रुची फिर से बढ़ गई थी।
इसके बाद मुकेश ने फिर साल 2022 में 2 लाख रुपए जीते थे और 2 करोड़ रुपये जीतकर वो अचानक ही करोड़पति बन गए था।
मुकेश के अलावा भी कई लोग हैं जिनकी किस्मत अचानक से गेम के कारण बदल गई और वह लखपति या करोड़पति बन गए।
एक अन्य व्यक्ति कासिम अंसारी न तो ज्यादा पढ़ा लिखा है और न ही क्रिकेट के बारे में उन्हें पता था लेकिन वह क्रिकेट के आईपीएल में ड्रीम 11 खेलते-खेलते करोड़पति बन गए थे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
