नई दिल्ली, मई 25। ड्रीम 11 एक भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को फैंटेसी क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेलने की सुविधा देती है। अप्रैल 2019 में ड्रीम 11 यूनिकॉर्न (100 अरब डॉलर वाली कंपनी) बनने वाली पहली भारतीय गेमिंग कंपनी बन गई। इसने मौजूदा आईपीएल सीजन में कई लोगों को करोड़पति बनाया है। जी हां कई अपनी आईपीएल टीम बना कर पहले नंबर पर रहे और करोड़पति बन गए। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र कुपवी में रहने वाले रमेश चंद का है, जो ड्रीम 11 पर हाल ही में 1 करोड़ रु से अधिक जीते हैं। जानते हैं उनकी पूरी कहानी।
कैसे बने अमीर
डेविड मिलर ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले क्वालीफायर में लगातार तीन छक्केक लगाते हुए गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स को हराने में मदद की। गुजरात को सात विकेट से जीतने और फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनने में 38 गेंदों में उनकी नाबाद 68 रन की पारी महत्वपूर्ण रही। मिलर की पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उन पांच में से तीन छक्के राजस्थान के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के 20वें ओवर में लगे। गुजरात को आखिरी छह गेंदों पर 16 रन चाहिए थे, मिलर ने अपनी टीम को जिताने के लिए लगातार तीन छक्के लगाए। इसी से रमेश करोड़पति बन गए।
49 रुपए लगाए थे
रमेश ने केवल 49 रु का दांव लगाया था। मगर वे 1.17 करोड़ रु जीते हैं। असल में उन्होंने ड्रीम 11 पर बनाई अपनी टीम में जॉस बटलर को कप्तान के अलावा डेविड मिलर को उप कप्तान बनाया था। उनके उप कप्तान ने धमाकेदार पारी से अपनी टीम को जितवाया ही, साथ ही रमेश की किस्मत भी बदल कर रख दी।
तीन बॉल्स ने बदली किस्मत
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मैच के शुरू होने बाद से लेकर आखिर की तीन बॉल तक रमेश एक बार भी टॉप पॉजिशन तक नहीं पहुंच पाए। मगर मिलर ने जैसे ही राजस्थान के खिलाफ तीन छक्के जड़े, रमेश पहले पायदान पर पहुंच गए और इसी उनकी तकदीर बदल गयी। हाल ही में दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके के वसीम राजा भी ड्रीम 11 पर 2 करोड़ रु जीते हैं।
4 साल तक आजमाई किस्मत
रमेश के अनुसार वह बीते चार साल से इसी प्लेटफॉर्म यानी ड्रीम 11 पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मगर कभी भी उन्होंने इतनी बड़ी राशि नहीं मिली। वे मुश्किल से केवल एंट्री ही वापस हासिल कर पाते थे। मगर इस बार उनकी किस्मत साथ दे गयी और वे करोड़पति बन गए। बता दें कि रमेश एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
जारी रखेंगे नौकरी
रमेश फार्मा सेक्टर में नौकरी करते हैं और उनका इरादा अपनी नौकरी को जारी रखने का है। इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद से उन्हें बहुत से लोग बधाई देने आ रहे हैं। उनकी घर पर खुशी का माहौल है। पहली 14 गेंदों में केवल 10 रन बनाने के बाद, मिलर ने अपनी पारी की आखिरी 24 गेंदों में 58 रन बनाए। ये उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए शानदार परफॉर्मेंस रहा, जबकि रमेश को करोड़पति बनाने के लिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
